{"_id":"68dd5aaa0a99a593cb07567b","slug":"madhyapradesh-police-raid-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131035-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सराफा व्यापारी के यहां मध्यप्रदेश पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सराफा व्यापारी के यहां मध्यप्रदेश पुलिस का छापा
Wed, 01 Oct 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में बुधवार को मध्य प्रदेश की टीम ने सराफा व्यापारी के यहां छापा मारा। इस दौरान मध्य प्रदेश के नीमच क्षेत्र की पुलिस टीम एक शातिर चोर को साथ लेकर आई थी। गिरफ्तार आरोपी ने सराफ के यहां पर गहने बेचने की जानकारी दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच क्षेत्र की पुलिस बुधवार को कोतवाली में पहुंची थी। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि हापुड़ नगर के एक सराफ को उसने चोरी का माल बेचा है। इस सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस की एक टीम को तैयार किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोहल्ला मजीदपुरा में सराफ के यहां छापा मारा। इससे चोरी के गहनों के संबंध में मध्य प्रदेश की पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
-- -- -- -- -
विज्ञापन