{"_id":"69d55fcc204ccee8c405ab17","slug":"lpg-shortage-delivery-messages-arriving-without-a-booking-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139613-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी किल्लत : बिना बुकिंग कराए आ रहे डिलीवरी के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी किल्लत : बिना बुकिंग कराए आ रहे डिलीवरी के मैसेज
विज्ञापन
भारत गैस के कार्यालय के बाहर गैस बुक कराने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
हापुड़। घरेलू गैस के लिए करीब एक माह बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। बुकिंग के बाद लोगों के पास सीधा गैस डिलीवरी होने के फर्जी मैसेज आ रहे हैं, जबकि बहुत से उपभोक्ताओं को तो बिना बुकिंग के ही सिलिंडर डिलीवरी के मैसेज मिल रहे हैं। इससे परेशान लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। पूर्ति विभाग में शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
लोगों को घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के सिलिंडरों को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस एजेंसियों की ओर से दी जा रही गड़बड़ी का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए लोगों को कॉमर्शियल सिलिंडर की आवश्यकता है। ऐसे में लोग जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। इसके बाद सूची चस्पा की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर की मांग कर आवेदन किए हैं। उन्हें कॉमर्शियल सिलिंडर देने के लिए कार्यालय में सूची चस्पा कर दी गई है। ऐसे लोगों को संबंधित गैस एजेंसियों से सिलिंडर दिलाए जा रहे हैं। यदि किसी को कोई परेशानी आ रही है तो वह शिकायत करें। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।