{"_id":"67338a3181b51298fa0441b9","slug":"lover-go-house-to-meet-bride-hapur-news-c-135-1-hpr1001-116944-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी से पहले दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी से पहले दुल्हन के घर पहुंची प्रेमिका
Tue, 12 Nov 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली निवासी युवती मंगलवार को देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची। जहां युवती ने दुल्हन के परिजनों को दूल्हे से चल रहे प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया। मामले की जानकारी के बाद दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी मेरठ जनपद के गांव निवासी युवक से तय हुई थी। सगाई तक की सभी रस्में पूरी हाेने के बाद मंगलवार को शादी समारोह था। इसके लिए मंडप भी बुक कर लिया था। दोपहर के वक्त दुल्हन के घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी। उधर, घर की महिलाएं ढोलक बजाकर गीत गा रही थीं। तभी दिल्ली निवासी एक युवती दुल्हन के घर आ गई। युवती को देखकर महिलाओं ने उससे बातचीत की। जिस पर युवती ने दुल्हन के माता-पिता से मिलने की बात कही। इस पर माता-पिता व वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने युवती ने बताया कि जिस युवक से युवती की शादी होने जा रही है, उससे उसका पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक ने उसे शादी का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब वादा तोड़ दिया है। युवती की बातों को सुनकर सभी चौंक गए। इस पर दुल्हन के पिता ने दोपहर के वक्त ही दूल्हे पक्ष के लोगों को फोन कर अपने घर बुलाया। जहां युवती को युवक के घर वालों से मिलवाया गया। मामले की सच्चाई पता चलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग वहां से अपने घर लौट गए।थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि किसी पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो फिर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।