फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   love couple drama in kotwali

Hapur News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी प्रेमिका

Wed, 19 Jun 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
love couple drama in kotwali
पिलखुवा। कोतवाली परिसर में बुधवार को जमकर ड्रामा हुआ। तीन बच्चों की मां विवाहिता प्रेमिका शादीशुदा प्रेमी से साथ जाने की जिद पर अड़ गई। हालांकि बाद में ग्राम प्रधान दोनों के बीच समझौता कराने का आश्वासन देकर थाने से ले गया।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी युवक वाहन चालक है। चार वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों ही शादीशुदा हैं। दोनों ने एक-साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। वहीं प्रेमी की पत्नी और परिजनों के विरोध करने पर मामला बुधवार को थाने पहुंच गया। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा हुआ। प्रेमिका चालक प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। उसके उपरांत ग्राम प्रधान दोनों में समझौता कराने का आश्वासन देकर थाने से ले गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों शादीशुदा है। ग्राम प्रधान ने दोनों में समझौता कराने का आश्वासन दिया है। अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed