{"_id":"64723e62484e23ba9003e2bb","slug":"lost-eight-thousand-rupees-due-to-iphone-hapur-news-c-30-1-117598-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आई फोन के चक्कर में गवां दिए आठ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आई फोन के चक्कर में गवां दिए आठ हजार रुपये
विज्ञापन
हापुड़। फेसबुक पर आए लिकं पर क्लिक करने पर साइबर ठगों ने युवती को उपहार में आईफोन निकलने का दावा किया। ट्रांसपोर्ट के जरिये मोबाइल को घर तक भेजने के चक्कर में आरोपियों ने उससे आठ हजार रुपये खाते में डलवा लिए। चार हजार और मांगने पर युवती को ठगे जाने का एहसास हुआ।
कस्तला कासमाबाद निवासी स्वाति ने बताया कि वह फेसबुक पर चलाती है। कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक पर लिंक आया, उसने लिंक क्लिक किया तो बताया कि ईनाम में उसका आईफोन निकला है। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर कॉल आई और कॉल करने वालों ने उसे वीडियो में उसका आईफोन दिखाया। इसके बाद उसे बताया गया कि जिस गाड़ी से उसका आईफोन आएगा, उसके पेट्रोल का खर्चा उसे देना पड़ेगा। इसके एवज में आरोपियों ने उससे दो हजार रुपये पेटीएम करा लिए। दो हजार रुपये और प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में ले लिए।
इसके दो दिन बाद फोन आया कि जिस गाड़ी वे आईफोन लेकर आ रहे हैं, वह पिलखुवा में खराब हो गई है। फिलहाल उन्हें चार हजार रुपये पेटीएम कर दें, फोन की डिलीवरी के दौरान वे रुपये लौटा देंगे। स्वाति अभी तक आठ हजार रुपये पेटीएम करा चुकी थी। इसके कुछ देर बाद फिर फोन आया और बताया गया कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया है और पुलिसकर्मी चार हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसके बाद युवती को ठगे जाने का एहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने नंबर बंद कर लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।