{"_id":"5766f56b4f1c1b906511b852","slug":"lord-jagannath-rath-yatra-extracted-with-fanfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में रविवार को धूमधाम से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी में भी शहरवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान से रथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
वृंदावन धाम से पधारी संकीर्तन मंडलियों भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में पूरा शहर समा गया हो। रथ यात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शर्बत, आइसक्रीम, छोले-चावल, कचौड़ी आलू, कढ़ी चावल, बिस्कुट, धूपबत्ती आदि वितरित की जा रही थी।
विज्ञापन
वृंदावन धाम से पधारे गौरदास, सिरसा से पधारे भैय्या किशनदास के भजनों से रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु जमकर झूमे। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव का विशेष श्रृंगार किया गया था। रथ को श्री धामपुरी की ओर से वृंदावन के कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया गया था।
फूलों की महक से पूरा शहर महक उठा। रथ यात्रा में हाथरस, गाजियाबाद, पिलखुवा, बुलंदशहर, वृंदावन आदि शहरों से रसिकजनों ने पधारकर श्री जगन्नाथ महोत्सव में चार-चांद लगा दिए। रथ यात्रा श्री लक्ष्मीनारयण मंदिर पर विश्राम हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पंडित अखिलेश, पंडित संतोष तिवारी, गोपाल, हरिओम, राजेश, त्रिलोक चंद, मुकेश, मोहनलाल, जयभगवान, संजू हलवाई, अनिल, अशोक, संजय घी वाले, पवन, संजीव आढ़ वाले, मुकेश जैन, अनिल, विनय, नरेश, अशोक, ब्रजेश, कन्हैय्यालाल, जगदीश, सौरभ, अमित, अजय, संजय, रतनलाल, प्रदीप, प्रवीण आदि मौजूद रहे।