फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Loot of Rs 3.22 lakh from accountant of Gas Agency revealed, two criminals arrested

Hapur News: गैंस एजेंसी के मुनीम से 3.22 लाख की लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 3.22 lakh from accountant of Gas Agency revealed, two criminals arrested
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के परतापुर चुंगी के पास चार जनवरी को निर्मल गैस एजेंसी के मुनीम से हुई 3.22 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई 1.30 लाख रुपये की नकदी, लूट के रुपये से खरीदी गई बाइक, रुपये जमा करने की पर्ची, हैंड बैग व अवैध असलाह बरामद किया है। आरोपियों ने 13 फरवरी को गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई 10.70 लाख रुपये व 27 मई 2024 को थाना कविनगर क्षेत्र से एचपीसीएल पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9.50 लाख रुपये की लूट करना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह व स्वाट टीम प्रभारी पटनीश कुमार की टीम ने गुलफाम निवासी गांव बहलीमपुरा जिला बुलंदशहर व बिजेंद्र उर्फ डॉक्टर निवासी गांव उटरावली जिला बुलंदशहर को धौलाना रोड रजवाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिजेंद्र ने लूट की घटना से कई दिन पहले गैस एजेंसी की रेकी की थी। इसके बाद अपने साथी गुलफाम, इकराम निवासी गांव सैमली जिला बुलंदशहर व नावेद निवासी काला आम चौराहा के पास जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी इकराम व नावेद अभी फरार हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी बिजेंद्र ने वर्ष 2014 में गुजरात के अहमदाबाद के थाना सैटेलाइट क्षेत्र में एक करोड़ साढ़े नौ लाख रुपये व वर्ष 2001 में जिला बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में 3.50 लाख रुपये की लूट की घटनाएं की थी। आरोपी लगभग छह वर्ष जेल में रहने के बाद वर्ष 2024 में जमानत पर बाहर आया था। आरोपियों ने 13 फरवरी को गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में 10.70 लाख व स्कूटी व 27 मई 2024 को थाना कविनगर क्षेत्र में एचपीसीएल पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9.50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सभी आरोपी शातिर लुटेरे
एसपी ने बताया कि सभी आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। आरोपियों पर जिला हापुड़, गाजियाबाद व गुजरात राज्य में हत्या, लूट, डकैती आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिजारसी टोल पर बाइक खड़ी कर बस में बैठकर भाग गए थे आरोपी
आरोपियों के शातिर होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिलखुवा में लूट में शामिल चारों आरोपी बाइक से छिजारसी टोल पर पहुंचे और यहां बाइक खड़ी कर बस में सवार होकर पहले गाजियाबाद के लालकुआं और फिर वहां से बुलंदशहर फरार हो गए। लेकिन पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed