{"_id":"64b9637c86d3dcc14c045c38","slug":"loot-from-a-couple-on-highway-hapur-news-c-306-1-gha1001-351-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दंपती से नकदी व गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दंपती से नकदी व गहने लूटे
Thu, 20 Jul 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। दिल्ली से गांव सिखैड़ा लौट रहे दंपती से कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर नकदी व गहने लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव सिखैड़ा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 19 जुलाई रात करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी निधि और बेटे देवेश के साथ दिल्ली से लौट रहा था। इस दौरान बस ने सिखैड़ा बाईपास पर उतार दिया। तभी वह पैदल अपने गांव को जाने लगे। इतने में ही एक सफेद रंग की कार उनके पीछे आई और उसमें बैठे चार लोग लिफ्ट देने की बात करने लगे। दोनों को संदेह हुआ और जाने से मना कर दिया। तभी कार में से चार युवक उतरे और उनसे पांच हजार की नकदी, चार अंगूठी, एक सोने की चेन, झूमकी लूट ली। जिसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय पांडे का कहना है कि संबंधित मामले में जांच जारी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।