फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   loot allegation

Hapur News: नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप

Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
loot allegation
धौलाना। बासतपुर बिजली घर के पास युवक ने तीन युवकों पर 12 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस घटना को रोडरेज का बता रही है।
विज्ञापन

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी लोकेश प्रजापति ने बताया कि वह गांव देहरा में काम करते हैं। देर शाम अपनी बाइक से वह घर लौट रहे थे, जैसे ही वह कपूरपुर -बासतपुर मार्ग के बीच निर्माणाधीन बिजली घर के पास से गुजरे तो पीछे से बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। अनियंत्रित बाइक नाले में गिर गई।
विज्ञापन


घायल अवस्था में उन्होंने अपने भाई सोनू को फोन पर सूचना दी। फोन पर बात करता देख युवकों ने उससे फोन छीन लिया और उससे 12 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इस दौरान सामने से आ रहे राहगीरों को देख तीनों युवक बाइक से चले गए। मौके पर पहुंचे उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा का कहना है कि बाइक की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed