{"_id":"67cc6e7ae6bdf39caa07b21f","slug":"lok-adalat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-121271-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लोक अदालत ने 15 बिछड़े जोड़ों को फिर मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लोक अदालत ने 15 बिछड़े जोड़ों को फिर मिलाया
Sat, 08 Mar 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड एक लाख 37 हजार आठ सौ 76 मामलों का निस्तारण कर छह करोड़ 93 लाख पचास हजार सात सौ 39 रुपये का समझौता किया गया। वहीं, पारिवारिक कलह के कारण एक दूसरे से अलग रह रहे 15 दंपतियों को सुखमय जीवन जीने के लिए न्यायालय कक्ष से घर के लिए विदा किया गया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति व प्रशासनिक न्यायाधीश डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज हनी गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 4630 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला जज मलखान सिंह द्वारा 11 वादों का निस्तारण कर 2500 रुपये का समझौता किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ. विदुषी सिंह द्वारा 54 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 15 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 17 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 1,31,95,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज प्रथम विपिन कुमार द्वितीय द्वारा 298 वादों का निस्तारण कर 2000 रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
अपर जिला जज विशेष एससी-एसटी अधिनियम हनी गोयल द्वारा सात वादों का निस्तारण कर पांच सौ रुपये का अर्थदंड वसूला। अपर जिला जज द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने चार वादों का निस्तारण कर पांच सौ रुपये का अर्थदंड, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम मिताली गोविंद राव द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर पांच सौ रुपये का अर्थदंड और अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विरेश चंद्रा ने चार वादों का निस्तारण किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डॉ. ब्रह्मपाल सिंह द्वारा 2892 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 2,61,100 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा द्वारा 13 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 10,07,744 के उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार द्वारा 21 वादों का निस्तारण कर 23,70,492 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील शेखर द्वारा 328 वादों का निस्तारण कर 10,50,000 रुपये का सेटलमेंट व 1630 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी सौनाली रत्ना द्वारा 158 वादों का निस्तारण कर 12,72,814 रुपये का सेटलमेंट व 13080 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम बिंदिया भटनागर द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 211 वादों का निस्तारण कर 2,94,800 रुपये का सेटलमेंट व 9500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 8 वादों का निस्तारण कर 6,00,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका सहलत द्वारा 130 वादों का निस्तारण कर 535000 रुपये का सेटलमेंट व 1470 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 164 वादों का निस्तारण कर 2,00,000 रुपये का सेटलमेंट व 14005 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना ध म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 66 वादों का निस्तारण कर 3010 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रगति द्वारा 76 वादों का निस्तारण कर सात सौ रुपये रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय दीपक गौतम द्वारा 76 वादों का निस्तारण कर 570000 रुपये का सेटलमेंट व 3800 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
सिविल जज जूनियर डिविजन त्वरित न्यायालय प्रथम आभा द्वारा 39 वादों का निस्तारण कर 2201794 रुपये का सेटलमेंट व 7500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन त्वरित न्यायालय द्वितीय नेहा चौधरी द्वारा 27 वादों का निस्तारण कर 679100 रुपये का सेटलमेंट व 7000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि इस प्रकार जनपद हापुड़ के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 4630 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 27060739 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इसके अलावा विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन 349 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 22290000 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जिसमें 17956000 रुपये की धनराशि नकद प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 132897 मामलों का निस्तारण किया गया।