फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lok adalat

Hapur News: लोक अदालत में 19 बिछुड़े परिवारों को मिलाया

Sat, 09 Mar 2024 09:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Mar 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
lok adalat
हापुड़। राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 175879 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें सात करोड़ 47 लाख 56 हजार 909 रुपये का समझौता किया गया। परिवार कोर्ट ने एक दूसरे से अलग रह रहे 19 दंपतियों को एक साथ सुखमय जीवन जीने के लिए न्यायालय कक्ष से घर के लिए विदा किया। साथ ही पारिवारिक कलह के 70 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज व प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह द्वारा किया गया। अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6007 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला जज मलखान सिंह द्वारा आठ वाद का निस्तारण कर तीन हजार 900 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय डॉ. विदुषी सिंह द्वारा 70 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 19 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 78 वादों का निस्तारण कर एक करोड़ 83 लाख 45 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज पॉक्सो तृतीय कमलेश कुमार ने 317 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रीमा बंसल ने एक वाद का निस्तारण किया। अपर जिला जज एससी-एसटी एक्ट उमाकांत जिंदल द्वारा आठ वाद, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित द्वारा सात वाद का निस्तारण कर 21500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर जिला जज एफटीसी राखी चौहान द्वारा चार वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये का अर्थदंड, अपर जिला जज बिरेश चंद्रा द्वारा चार वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा 3159 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 346500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा द्वारा 16 वादों का निस्तारण कर 2256567 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए। सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार द्वारा 20 वाद का निस्तारण कर 578800 रुपये का सेटलमेंट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनाली रत्ना द्वारा 515 वाद का निस्तारण कर 47470 रुपये का अर्थदंड, सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अंकुर सिंह सोलंकी द्वारा 251 वाद का निस्तारण कर 544000 रुपये का सेटलमेंट तथा 1880 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन / न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका द्वारा 229 वादों का निस्तारण कर चार लाख रुपये का सेटलमेंट व 16510 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम बिंदिया भटनागर द्वारा 06 वाद, सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा दस वाद का निस्तारण कर 310000 रुपये का अर्थदंड, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 554 वादों का निस्तारण कर 925900 रुपये का सेटलमेंट तथा 53430 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी प्रथम धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 43 वादों का निस्तारण कर 460500 रुपये का सेटिलमेंट व 12400 रुपये का अर्थदंड, सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी द्वितीय नेहा चौधरी द्वारा 112 वादों का निस्तारण कर 304300 का सेटलमेंट व 46200 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 59 वादों का निस्तारण कर 2880 रुपये का अर्थदंड, अपर सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम तन्वी सिंह द्वारा 410 वादों का निस्तारण कर 4745402 रुपये का सेटलमेन्ट व 47890 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय दीपक गौतम द्वारा 126 वादों का निस्तारण कर 1536120 रुपये का सेटलमेन्ट व 18040 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 345 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 43701000 रुपये की धनराशि का सेटलमेन्ट किया गया। जनपद के राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न प्रकार के 169527 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed