{"_id":"58e7ca1d4f1c1bf8335b6239","slug":"locked-on-sdm-co-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम-सीओ ऑफिस पर डाला ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम-सीओ ऑफिस पर डाला ताला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस पर डाला ताला
- फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम और सीओ कार्यालय खाली कराने के लिए हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। डेढ़ घंटे तक तालाबंदी रही।
विज्ञापन
इस दौरान फरियादियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। एडीएम ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की। जिसके बाद मंगलवार को जिला जज, डीएम और बार एसोसिएशन के बीच वार्ता होगी। जिस पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से कचहरी परिसर में सीओ और एसडीएम कार्यालय भवन को खाली कराने की मांग चल रही है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अधिवक्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए सीओ व एसडीएम को कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने ताला लगा दिया। अधिवक्ता परिसर में ही धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने भवन खाली कराने की मांग की। लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। एडीएम रजनीश राय मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत की।
जिस पर उन्होंने सोमवार को बातचीत कर हड़ताल समाप्त करने को कहा, लेकिन न्यायिक अधिकारियों की व्यस्तता के चलते मंगलवार को अधिवक्ता, डीएम व न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत होगी। इस दौरान फरियादियों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
साथ ही वह परेशान होकर लौटे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शिशौदिया, सचिव रविंद्र निमेष, संजय कंसल, अनिल आजाद, जीत सिंह, रतन सिंह, मुकुल त्यागी, अभिलाष सिंह, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।