{"_id":"5900af674f1c1bb526c0c6e2","slug":"liquar-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद भी नहीं हटी शराब की दुकान, भड़कीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद भी नहीं हटी शराब की दुकान, भड़कीं महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर में दो सप्ताह बाद भी शराब की दुकान न हटने पर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
हाईवे किनारे से शराब की दुकान न हटने के विरोध में मोहल्ला कविनगर की महिलाओं ने करीब दो सप्ताह पूर्व जोरदार हंगामा किया था, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी शराब की दुकान न हटने पर बुधवार को महिलाओं को गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
गुस्साई महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि दुकान खुलने से युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी दुकान हटाने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन अब तक दुकान नहीं हटाई गई है।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाएं विधायक विजयपाल आढ़ती से मिलीं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। जल्द समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।