{"_id":"64d515f098ac1c728900eb29","slug":"lintel-part-broken-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1941-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मकान के लिंटल का गिरा हिस्सा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मकान के लिंटल का गिरा हिस्सा, पांच घायल
Thu, 10 Aug 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में एक मकान के लिंटल का हिस्सा अचानक गिर गया। कमरे में सो रहे चार भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। हालांकि किसी घायल को ज्यादा चोट नहीं लगी है।
गांव निवासी मोमीन बुधवार रात अपनी पत्नी सरफुद्दीन तीन पुत्रों इरफान, फरमान, फुरकान और पुत्री आयशा के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक कमरे के लिंटल का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। बेड पर सो रहे तीनों भाई-बहन और पास में ही सो रही मां भी इसकी चपेट में आ गई। तीनों भाइयों के हाथ पैर और सिर में चोट आई हैं। जबकि बाकी को मामूली चोट लगी हैं। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना होने के कारण लिंटल कुछ स्थानों से जर्जर हो चुका था, जिसके कारण ही यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।