{"_id":"592447734f1c1be23b535a9a","slug":"lightning-stopped-without-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से हो गई शाम, बिजली बिना रुके काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से हो गई शाम, बिजली बिना रुके काम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 23 May 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
बत्ती गुल रही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर रोड बिजलीघर पर लगी वीसीबी मशीन की रिले में फाल्ट से मंगलवार को दिनभर मेरठ रोड के आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल रही। हजारों लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। आए दिन फाल्ट से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
मोदीनगर रोड बिजलीघर से मेरठ रोड के आवास विकास, संजय विहार, असौड़ा समेत आधा दर्जन मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे बिजलीघर की वीसीबी मशीन की रिले में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
इससे इन मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। काफी देर इंतजार के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने बिजलीघर पर फोन मिलाना शुरू कर दिया। बिजली कर्मियों ने रिले में फाल्ट की सूचना दी।
विज्ञापन
शाम 6 बजे तक कर्मियों ने फाल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद बिजली के साथ ही पानी की आपूर्ति सुचारु हो सकी। गुस्साए लोगों ने बताया कि आए दिन किसी न किसी वजह से बिजली गुल रहती है।
रविवार को आंधी पानी के कारण पूरी रात सप्लाई बाधित रही। बिजली निगम के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। विभाग के लोग जानबूझ कर फॉल्ट ठीक करने में हीलाहवाली करते हैं।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि वीसीबी में फाल्ट कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट ठीक करवा दिया गया है।
उधर, बिजली निगम के अफसरों की अनदेखी से गांव श्यामनगर में बीते तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद निगम अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रधान ने जल्द राहत नहीं मिलने पर ईई के घेराव की चेतावनी दी है। यह गांव एसई ने गोद भी ले रखा है। रविवार शाम को तेज आंधी के कारण आधा दर्जन बिजलीघर ठप हो गए थे।
इसी दौरान मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांव श्यामनगर की बत्ती भी गुल हो गई थी। तीन दिन बाद भी गांव की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में इन्वर्टर आदि भी अब जवाब दे गए हैं। भीषण गर्मी से लोग तिलमिला रहे हैं।
ग्राम प्रधान राजेंद्र भाटी ने बताया कि कई बार निगम अफसरों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
बिजली किल्लत के चलते पशुओं के लिए पानी और चारा उपलब्ध करा पाना भी मुश्किल हो रहा है। परेशान ग्रामीणों ने निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजवीर भाटी ने कहा कि जल्द समस्या से राहत नहीं मिली तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में सुधीर त्यागी, रमेश त्यागी, महेश त्यागी, जयकरण भाटी, त्रिवेंद्र भाटी, तेजपाल खटाना, निसार अहमद, रामजीलाल, हेम सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल जाटव, शिवकुमार शर्मा, नेपाल आदि मौजूद रहे।
अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि आंधी के कारण विद्युत पोल टूटने से यह समस्या हुई थी। क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नए पोल लगा दिए गए हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।