फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   light

राजस्वराजस्व संग्रह अभियान के तहत साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

राजस्व संग्रह अभियान के तहत साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन पिलखुवा।ऊर्जा निगम द्वारा पिछले तीन दिन में अभियान के तहत साढ़े तीन सौ बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 40.34 लाख का बकाया वसूला जा चुका है।यह अभियान एक अक्तूबर से शुरू हुआ है, जो दस अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन
light

विस्तार

राजस्व संग्रह अभियान के तहत साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
विज्ञापन

पिलखुवा। शासन के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने राजस्व संग्रह अभियान शुरू किया है। यह अभियान एक से दस अक्तूबर तक चलाया जाएगा। उक्त अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बकाया की वसूला करना, और दस हजार से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटना है। ऊर्जा निगम द्वारा पिछले तीन दिन में अभियान के तहत साढ़े तीन सौ बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 40.34 लाख का बकाया वसूला जा चुका है। ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में खलबली मची है।

पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बकाया की वसूली में तेजी अर्थात गति लाने के लिए शासन ने राजस्व संग्रह अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान एक अक्तूबर से शुरू हुआ है, जो दस अक्तूबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत दो से पांच हजार तक के बकायेदार उपभोक्ताओं को संबंधित बिजली घर से फोन कर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा, और पांच से दस हजार तक के बकायेदार के घर का कर्मियों का दरवाजा खटखटाया जाएगा और बकाया के भुगतान का करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जबकि दस हजार से अधिक के बकायेदार उपभोक्ता द्वारा भुगतान नहीं किये जाने पर नलकूप के कनेक्शन को छोड़ उसका बिजली कनेक्शन काटने के साथ आरसी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अतंर्गत सोमवर शाम तक साढ़े तीन सौ बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर, ग्रामीण क्षेत्र से 24.77 लाख और शहरी क्षेत्र से 15.57 लाख रुपया बकाया बिल की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed