फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   letter to sp

Hapur News: अपना घर कॉलोनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष

Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
letter to sp
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी में चोरी की बढ़ती वारदातों से मोहल्लेवासियों में रोष के साथ भय का माहौल है। मोहल्लेवासियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दिसंबर व जनवरी माह में मोहल्ले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। मोहल्ले के अधिकतर लोग नौकरी एवं बाहर व्यापार करने वाले हैं। जिसके कारण दिन में घरों में केवल महिलाएं ही रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट लगी बाइक व अन्य वाहनों से मोहल्ले में घूम रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति घरों की रेकी कर भविष्य में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायती पत्र सौंपने वालों में अनिल त्यागी, अशोक कालरा, मनोज सिंघल, राजीव वर्मा, आनंद शर्मा, अतुल अग्रवाल, उमंग, संजय त्यागी, अनिल बाना, अमरदीप चौधरी, राजेंद्र मित्तल, तेजपाल सिंह, साकेत, प्रीतमपाल सिंह, धर्म सिंह, संजय कंसल व एडवोकेट विमल कुमार मौजूद रहे।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मोहल्ले में हुई पुरानी घटना के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। इसके अलावा मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed