फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord seen in sikheda jungle

Hapur News: सिखेड़ा के जंगल में दिखा तेंंदुआ

Thu, 18 Jul 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
leapord seen in sikheda jungle
सिंभावली। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया में एक बार फिर तेंदुए की चहलकदमी ने किसानों के होश उड़ा दिए है। हाईवे पर पेट्रोलिंग करने के दौरान एनएचएआई के कर्मचारी ने तेंदुए का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की टीम रोजाना हाईवे पर गश्त करती है। बुधवार की रात भी दुष्यंत कुमार टीम के साथ सिंभावली क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव खुड़लिया के जंगल में सड़क किनारे एक तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखकर उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। कार के इंजन की आवाज सुनकर तेंदुआ खेतों में जा छिपा। दुष्यंत ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के जंगल में तेंदुए को देखकर ग्रामीण भी सकते है। जिन्होंने जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिंजरे में भी नहीं फंसा तेंदुआ
गांव हाजीपुर के जंगल में कई बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगवाया हुआ है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी पिंजरा खाली पड़ा है। वहीं गांव समेत आसपास के क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर करन सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन वन विभाग की टीम को भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी। यदि तेंदुए का कोई सुराग मिलता है, तो उसे पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed