{"_id":"65048fbc2918230a840ef407","slug":"leapord-seen-in-manakchowk-hapur-news-c-306-1-gha1001-1442-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेंदुए के डर से खेत पर नहीं जा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेंदुए के डर से खेत पर नहीं जा रहे किसान
Fri, 15 Sep 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मानकचौक में बृहस्पतिवार की शाम को एक ग्रामीण के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन विभाग टीम को दी, लेकिन टीम तेंदुए का ता नहीं लगा पाई है।
मानकचौक निवासी ग्रामीण प्रकाश ने बताया कि वह रात में अपने पड़ोसी खेत मालिक के साथ गांव में स्थित खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की लाइट की रोशनी में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। जो ट्रैक्टर के आगे से अचानक दूसरे खेत में जाकर फसल के बीच में छिप गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग टीम को सूचना दी, टीम द्वारा काफी देर तक तलाशी की गई, लेकिन जंगल और खेतों में कोई तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार तेंदुआ आसपास के गांवों में देखा जा चुका है, लेकिन वन विभाग अधिकारी सिर्फ गश्त करने की बात कहकर वहां से चले जाते हैं, लेकिन तेंदुआ का कुछ पता नहीं लगा पाते हैं। इसलिए ग्रामीणों को खेतों पर जाने में डर लग रहा है, खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए भी कई लोग एकत्र होकर लाठी डंडों के साथ जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि घर में घुसे तेंदुए के पंजों के निशान भी हैं, लेकिन वन विभाग टीम ने ग्रामीणों से बातचीत करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह बताया कि तेंदुआ आने की सूचना पर टीम को भेजा गया है, किसी जंगली जानवर होने के निशान दिखे हैं, लेकिन तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की जा सकती है, गश्त लगातार कराई जा रही है।