{"_id":"65033ee748f3d2b8da067c1a","slug":"leapord-seen-in-manakchowk-hapur-news-c-306-1-gha1001-1440-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मानकचौक के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मानकचौक के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 14 Sep 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव मानकचौक के जंगल में बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे खेतों से लौट रहे किसानों को गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो किसानों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई।
मानक चौक निवासी प्रकाश बृहस्पतिवार की शाम अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकल कर अचानक तेंदुआ किसानों के सामने आ गया। जिसे देखकर किसान भयभीत हो गए। लेकिन ट्रैक्टर की हैड लाइट की रोशनी में उन्होंने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीण भी खेतों पर पहुंचे, जिन्होंने तेंदुए की तलाश शुरू करते हुए वन विभाग को भी जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मानकचौक के जंगल में वन विभाग की टीम भेज दी गई है। आसपास के जंगल में तलाश शुरू करा दी गई है।
पहले भी दिख चुके हैं तेंदुए
कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों को गांव मानक चौक में आबादी के निकट, इसके बाद गांव अक्खापुर और बदरखा में भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। करीब एक माह से ग्रामीण तेंदुए की दहशत से परेशान हैं, लेकिन वन विभाग अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा पाया है।