फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord found in bhagwantpur

Hapur News: खादर क्षेत्र में तेंदुए की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
leapord found in bhagwantpur
गढ़मुक्तेश्वर। गांव भगवंतपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने घंटों जंगल की खाक छानी, लेकिन जानवर का कोई सुराग नहीं मिल सका। हालांकि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि भगवतंपुर के जंगल में बुधवार की रात एक तेंदुए के नलकूप की छत और जंगल में घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह गांव समेत आसपास के जंगल में पहुंचकर वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। इसके अलावा वायरल हो रहे वीडियो वाले स्थान पर भी तलाश की गई। उन्होंने बताया कि टीम ने कई घंटे तक जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। रेंजर का कहना है कि इसके बावजूद भी खादर क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर तलाश की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि खादर क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी कई बार सामने आ चुकी है। इससे पहले भी गांव हैदरपुर, पावटी, जमालपुर समेत अन्य गांवों में तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। लेकिन वन विभाग कोई ठोस कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed