{"_id":"6446bbb1b1e09a5c8108bbc9","slug":"leapord-eat-calf-hapur-news-c-30-1-88005-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नयागांव इनायतपुर में दो बछड़ों को तेंदुए ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नयागांव इनायतपुर में दो बछड़ों को तेंदुए ने बनाया निवाला
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में फिर से तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है। रात के अंधेरे में घेर में बंधे दो गाय के बछड़ों को तेंदुए ने निवाला बनाया, जिससे दोनों बछड़ों की मौत हो गई। वहीं सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम छह घंटे बाद गांव पहुंची, जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताया है।
नयागांव इनायतपुर निवासी बली सिंह ने बताया कि रात को वह रोजाना की तरह पशुओं को घेर में बांधकर अपने घर चले गए थे। इसी बीच जंगल के रास्ते से घेर में तेंदुआ आया और गाय के बछड़ों को निवाला बना लिया। जिससे घेर में खून के धब्बे समेत उनके अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह छह बजे घटना के बारे में पता चला तो वन विभाग को सूचना दी। लेकिन छह घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। ग्रामीणों का आरोप है कि गढ़ से नयागांव का सिर्फ 20 मिनट रास्ता है, उसके बावजूद भी टीम समय से नहीं पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने दोनों पशुओं को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया है।
खेतों में जाने से डर रहे किसान
नयागांव में दो पशुओं को निवाला बनाने वाले तेंदुए के डर से किसान खेतों में काम करने के लिए जाने से डर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी पशुओं को तेंदुआ निवाला बना चुका है। तभी एक पिंजरा लगवाने की मांग की थी, लेकिन आज तक पिंजारा नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
कोट-
सेंचुरी क्षेत्र के चलते खादर में इस तरह के पशु होने की संभावना रहती है। सूचना के आधार पर वन दारोगा अनुज जोशी समेत अन्य कर्मचारियों को भेजकर जांच कराई है। साथ ही गश्त भी जारी है, उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिंजरे के लिए अवगत कराया जाएगा। - करन सिंह, वनक्षेत्राधिकारी प्रशांत शर्मा