फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord dint find in navada

Hapur News: नवादा खुर्द में नहीं मिला तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sun, 01 Sep 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
leapord dint find in navada
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव नवादा खुर्द में दिनभर पुलिस और वन विभाग तेंदुए की खोज में लगा रहा। वन विभाग के उच्चाधिकारी भी विशेषज्ञ टीम के साथ गांव में जमे रहे। ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। रविवार को दिन निकलते ही ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों द्वारा जंगल में आसपास उसकी तलाश की गई। आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। वन विभाग, पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने सारे दिन तेंदुए की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। खेत के चारों ओर जाल लगा दिया गया है। टीम ने खेत में पांच बार तलाशी ली, लेकिन तेंदुए का कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं इस दौरान खेत के समीप से लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े। एहतियात की दृष्टि से वन विभाग की टीम वहीं रुकी हुई थी। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने भी ग्रामीणों से जंगल में आवागमन के दौरान सतर्क रहने और अकेले जंगल में ना जाने की अपील की है।
विज्ञापन

कोट -

नवादा और आसपास के जंगलों में वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। जिसमें ग्रामीणों का भी सहयोग लिया गया है। वहीं ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है। करन सिह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed