{"_id":"679d030085fd33d738055bd0","slug":"leapord-dint-find-hapur-news-c-306-1-gha1001-112396-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दूसरे दिन भी नहीं लगा तेंदुए का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दूसरे दिन भी नहीं लगा तेंदुए का सुराग
Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अक्खापुर के जंगल में तेंदुए के शावक होने की सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंच कर तलाश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं, शनिवार को भी टीम द्वारा तेंदुए और शावक को तलाश किया जाएगा।
गंगा का खादर क्षेत्र हस्तिनापुर वन्य जीव क्षेत्र से जुड़ा है। यहां अक्सर तेंदुए की आवाजाही रहती है। यहां से तेंदुए निकल कर आसपास के जंगल में पहुंच जाते हैंं। बृहस्पतिवार की रात को भी गांव अक्खापुर के जंगल में तेंदुए के शावक होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर शुक्रवार को वन दरोगा जोगपाल सिंह टीम के साथ गांव अक्खापुर के जंगल में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ तेंदुए के शावक को तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि जंगल में तेंदुए का शावक है, तो ऐसे में व्यस्क तेंदुए भी जरूर होंगे। जो कभी भी किसानों, ग्रामीणों या जानवरों को निवाला बना सकते हैं। जिसके मद्देनजर वन विभाग को ठोस कवायद करनी चाहिए। यदि तेंदुए नहीं पकड़े गए, तो ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की आएगी।
वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम ने जंगल में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। शनिवार को फिर से टीम के माध्यम से तेंदुए के शावक को तलाश किया जाएगा।