{"_id":"659049b6ddcf1d7fd700b932","slug":"leapord-caught-in-parpa-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6334-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पारपा के जंगल से पकड़ा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पारपा के जंगल से पकड़ा तेंदुआ
Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा के जंगल में शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया। सूचना पर वन विभाग, वर्ल्ड वाइल्ड फेडरेशन और चिकित्सकों की टीम पहुंच गई। जाल लगाकर किसी तरह तेंदुए को पकड़ा, जिसे सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।
धौलाना क्षेत्र में जंगल से निकलकर जानवर आबादी तक पहुंच रहे हैं। 25 मार्च को समाना क्षेत्र के गांव नंगला गज्जू में भी युवाओं ने तेंदुए को जाल लगाकर पकड़ा था। लेकिन वह कब्जे से छूट गया था। इस बीच कई बार क्षेत्र में तेंदुआ और शावक दिखाई दिए। शनिवार को ग्रामीणों ने जंगल में फिर से तेंदुआ देखा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
सूचना पर डीएफओ संजय कुमार मल, वन रक्षक कमलेश कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम और चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। किसी तरह तेंदुए की घेराबंदी कर, उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर, सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ा गया। वन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तेंदुआ नर था और पूरी तरह स्वस्थ था। भटक कर यहां पहुंचा था, जिसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।