फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord attack on goat

Hapur News: घेर में बंधी बकरी पर तेंदुए ने किया हमला

Mon, 21 Jul 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 21 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
leapord attack on goat
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंगा तटीय गांव नवादा खुर्द में रविवार की रात घेर में घुसे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर घायल कर दिया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में तेंदुए की आमद से दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी जतनपाल का घेर आबादी से बाहर है। रोजाना की तरह उन्होंने अपने पशु घेर में बांधे हुए थे। रविवार की देर रात तेंदुआ दीवार फांदकर घेर में घुस गया। तेंदुए ने वहां बंधी बकरी को निवाला बनाने की कोशिश की। पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घेर की तरफ भागे। उन्हें देखकर तेंदुआ वहां से निकल कर खेतों में जा छिपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई साल से तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। गांव चित्तौड़ा व सिकंदरपुर के जंगल में तेंदुए ने हमला कर चार किसानों को घायल भी कर दिया था। वहीं, अब खाने की तलाश में तेंदुए व अन्य जंगली जानवर आबादी में भी घुसने लगे है। इससे खतरा और बढ़ गया है। वहीं, इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है। ब्रजघाट से जनपद बुलंदशहर की ओर जाने वाले शिवभक्त आलमनगर व आसपास के क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। इसमें काफी रास्ता जंगल से भी होकर गुजरता है। ऐसे में शिवभक्तों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। गांव में तेंदुए की सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि सूचना के बाद गांव में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। यदि क्षेत्र में तेंदुआ है, तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पिंजरा लगवाया जाएगा। जानवर को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed