फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lawyers strike deferred.

पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर वकीलों की हड़ताल स्थगित

Wed, 26 Apr 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 26 Apr 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
Lawyers strike deferred.
वकील - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद 29वें दिन बुधवार को वकीलों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। सीएचसी में कार्यरत महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर वकील बीते 28 दिनों से धरने पर थे।

विज्ञापन


हड़ताल स्थगित होने पर कामकाज चालू होने से अदालतों में रंगत लौट आई। बता दें कि सीएचसी में कार्यरत महिला चिकित्सक चारूलता वर्मा और अधिवक्ता सुशील दहिया की पत्नी गुड़िया के बीच मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन


इसमें चिकित्सक की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से वकील भी अपने साथी की पत्नी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद करते आ रहे हैं। उन्होंने 28 दिनों तक अदालती कामकाज का बहिष्कार कर कोतवाली का घेराव, सीओ ऑफिस पर बेमियादी धरना और सब रजिस्ट्री दफ्तर में तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई। वहीं हड़ताल के चलते अदालती कामकाज ठप होने से वादकारी और सब रजिस्ट्री में तालाबंदी होने से बैनामें न होने पर जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त करने वाले बुरी तरह परेशा रहे।

इसके मद्देनजर स्थानीय पुलिस-प्रशासन कई दिनों से वकीलों से वार्ता करने में जुटा हुआ था। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बुधवार को भी वकीलों से वार्ता की,

जबकि एसडीएम आरएन पांडेय ने बार अध्यक्ष सुबोध त्यागी को भरोसा दिलाया कि महिला चिकित्सक के साथ हुए विवाद को बहुत जल्द समझौता कराकर निपटा दिया जाएगा। इसके बाद बार एसोसिएशन की आपात मीटिंग हुई। मीटिंग में पुलिस-प्रशासन के आश्वासन पर वकीलों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी।

हालांकि पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह, बलराज त्यागी, नरेश गिल, सतेंद्र चौधरी, सुरेद्र नागर, ओमपाल मावी ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस-प्रशासन ने महिला चिकित्सक से हुआ विवाद न निपटवाया तो दो मई को फिर से हड़ताल चालू कर दी जाएगी।


 इसदौरान सुकेंद्र सिंह, मनोज गोयल, रोहताश, सुहेल, शाकिर, हेमंत गौड़, हिमांशु त्यागी, निरंजन सिंह, मोहित गुप्ता, धनवंत राय समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed