{"_id":"69c2ce4adfa4fc7206088701","slug":"lawyers-stand-firm-on-demand-for-tehsildars-transfer-hapur-news-c-306-1-gha1001-121054-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तहसीलदार के तबादले की मांग पर अड़े वकील
विज्ञापन
न्यायालय के बाहर तहसीलदार से नोकझोंक करते वकील। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार पर अभद्रता, वादकारियों, अधिवक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के वकील मंगलवार को भी उनके न्यायालय में कार्य से विरत रहे। वहीं, तहसीलदार राहुल सिंह के न्यायालय में बैठने पर वकील भड़क गए। जिन्होंने न्यायालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों के साथ तहसीलदार की नोकझोंक भी हुई।
बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि तहसीलदार का व्यवहार अशोभनीय है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनके इसी व्यवहार के कारण पहले भी वकील तहसीलदार न्यायालय में कार्य बहिष्कार कर चुके हैं। बावजूद व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मंगलवार की दोपहर तहसीलदार के न्यायालय में बैठने की जानकारी मिलते ही वकील आक्रोशित हो गए। तुरंत ही बार एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों वकील तहसीलदार न्यायालय के बाहर पहुंच गए और घेराव करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वकीलों ने न्यायालय बंद करने की मांग की। जिसे लेकर उनकी तहसीलदार से कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन
बार सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि वकील लगातार तहसीलदार के तबादले की मांग कर रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि 30 मार्च तक तहसीलदार का ट्रांसफर नहीं हुआ, तो उप निबंधक कार्यालय में भी तालाबंदी कर दी जाएगी। इस दौरान हरिशंकर राणा, राजकुंवर चौहान, सुशील राणा, बलराज त्यागी, केएल चौहान, संजीव चौहान, ओमपाल मावी, विकास भारद्वाज, मिलिन कुमार, नरेश लोधी, धीरज लोधी, प्रमोद राणा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
तहसीलदार राहुल सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कुछ अधिवक्ता अपने पक्षकारों के वाद को लेकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।