{"_id":"667af5c9b7b73de75a0d5783","slug":"lawyers-protest-against-kotwal-hapur-news-c-306-1-gha1001-107736-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोतवाली प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, वकीलों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोतवाली प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, वकीलों ने किया हंगामा
Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार की देर शाम एक मामले की जानकारी करने गए वकीलों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। मंगलवार की सुबह कचहरी का कामकाज ठप करते हुए वकीलों ने तहसील में हंगामा किया। जहां से पैदल मार्च करने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी की। इसके बाद सीओ कार्यालय पर धरना दिया।
मंगलवार को बार एसोशिएसन गढ़मुक्तेश्वर की बैठक हुई। जिसमें बार अध्यक्ष राजकुंवर चौहान ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने दो वकीलों के साथ गाली गलौज करते हुए हवालात में बैठाया हुआ है। जिसकी जानकारी करने गए साथी वकीलों के साथ कोतवाली प्रभारी ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि पहले भी देखा गया है कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लगातार वकीलों का अपमान करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की गलत कार्यशैली के कारण ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। कचहरी के बाहर हंगामा करने के बाद बार अध्यक्ष और सचिव चौधरी महताब अली के नेतृत्व में वकील सीधे तहसील मुख्यालय पहुंच गए। जहां पर जमकर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर दी। वकीलों ने बैनामे कराने आए लोगों को भी वापस लौटा दिया। इस दौरान नरेश गिल, बलराज त्यागी, ओमपाल मावी, रोहताश सिंह, सुकेंद्र ठाकुर, मनोज गोयल, सुरेंद्र नागर, सीएस यादव, अवनीश चौधरी, पवन कंसल, सुहैल खान, हेमंत गौड़, विकास गुप्ता, चंद्रशेखर चौहान, मिलिन कुमार, श्रीनिवास सिंह,लोकेश गौतम, नितिन यादव, संदीप सैनी समेत सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
कोतवाल के खिलाफ की नारेबाजी
तहसील मुख्यालय पर एकत्र सैकड़ों वकील कोतवाली प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर गेट, नक्का कुंआ मार्ग होते कोतवाली गेट पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने गढ़ पुलिस हाय हाय, गढ़ कोतवाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। वकीलों के हंगामे की सूचना पर कोतवाली में पुलिस के कड़े बंदोबस्त कर लिए गए। हालांकि वकील कोतवाली गेट से वापस लौट गए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग
जिसके बाद सीओ कार्यालय के बाहर पहुंचकर वकील अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सचिव महताब अली ने बताया कि जब तक प्रभारी निरीक्षक समेत अभद्रता में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा।
भांकियू संघर्ष ने किया समर्थन
धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ धरने का समर्थन किया। यहां उन्होंने वकीलों की मांग को जायज बताते हुए हर तरह की मदद की पेशकश की।
नगर में बना रहा चर्चा का विषय
अधिवक्ताओं द्वारा कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन नगर में चर्चा का विषय बन गया। हर कोई मामले की सच्चाई जानने के लिए आतुर दिखाई दिया। लोगों ने धरने पर पहुंच कर वकीलों से मामले की जानकारी करने का भी प्रयास किया।
रजिस्ट्री कराने आए लोगों को हुई दिक्कत
मंगलवार की सुबह को अचानक अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। जिससे अपनी बारी का इंतजार कर रहे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को काफी परेशानी हुई। अंत में उन लोगों को काम बिना पूरा हुए वापस लौटना पड़ा। वहीं बैनामे समेत अन्य कामकाज न होने से रजिस्ट्री विभाग को लाखों के राजस्व का भी नुकसान हुआ।
धरने पर पहुंचे विधायक
अधिवक्ताओं द्वारा धरना देने की जानकारी क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया को दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मामले की गहनता से जानकारी ली। वहीं समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन वकील अपनी मांग पर अड़े रहे।
टाइम लाइन
मंगलवार सुबह 10 बजे वकीलों की बैठक शुरू हुई
सुबह 10: 30 बजे वकीलोंं की बैठक में कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई।
सुबह 10: 45 बजे वकील कचहरी पहुंच गए
सुबह 11: 00 बजे वकीलों ने कचहरी पहुंच कर लोगोंं को वापस भेजा
सुबह 11: 15 बजे वकील तहसील पहुंच गए
सुबह 11 : 25 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी की
सुबह 11: 30 बजे तहसील से पैदल मार्च कर कोतवाली गेट पर पहुंचे
दोपहर 12: 00 बजे सीओ कार्यालय पर पहुंचे
दोपहर 12: 10 बजे सीओ कार्यालय पर धरना शुरू किया
दोपहर 3: 00 बजे भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समर्थन दिया
दोपहर 4: 00 बजे विधायक धरने पर पहुंचे और समस्या को सुना