Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lawyers made manav shrakhala

Hapur News: वकीलों ने बनाई मानव शृंखला, आज फूकेंगे सरकार का पुतला

Wed, 13 Sep 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
lawyers made manav shrakhala
हापुड़। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए बुधवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला पर मानव शृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए थमने के कारण जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम संदीप सिंह को सौंपा। वहीं अधिवक्ता आज सरकार का पुतला फूकेंगे।
विज्ञापन

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी में धरनास्थल से पैदल ही चलकर तहसील चौपला पर पहुंचे और यहां चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। करीब 15 मिनट तक अधिवक्ता यहां जमे रहे। जिसके कारण तहसील चौपला और मेरठ तिराहा क्षेत्र के आसपास जाम की स्थिति रही। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं के हाथों में तिरंगा था। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद अधिवक्ता वापस धरने पर लौट गए। इसके बाद यहां पहुंचे एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है, उसमें 30 अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसके विरोध में हापुड़ समेत पूरे प्रदेश में धरना चल रहा है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा मामले का संज्ञान देते हुए इस काली घटना का विरोध किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अधिवक्ताओं की तहरीर पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही हैं। अधिवक्ताओं की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों का निलंबन कर उनका अन्य स्थानों पर स्थानांतरण किया जाए। ताकि ये लोग जांच को प्रभावित न कर सकें। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज झूठी एफआईआर खारिज की जाए और चोटिल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए और तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन की कड़ी में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता कचहरी परिसर में हड़ताल पर रहते हुए सरकार का पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन



दूसरे जिलों के अधिवक्ताओं का मिल रहा समर्थन

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए बुधवार को भी कचहरी गेट पर धरना दिया।आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उपभोक्ता आयोग लखनऊ के नवीन कुमार तिवारी व कोटद्वार बार एसोसिएशन जिला गढ़वाल उत्तराखंड की सचिव रश्मि चंदोला जोसी बार एसोसिएशन कासगंज के महासचिव चेतन चौहान ने कहा कि यह आंदोलन हापुड़ बार का न होकर पूरे उत्तर प्रदेश व देश के अधिवक्ताओं का है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अधिवक्ताओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव नरेंद्र शर्मा ने विभिन्न जनपदों से आए अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, वर्मा अधिवक्ता धीरज वर्मा, योगेंद्र कुमार दीक्षित, अभिषेक अवस्थी, अरुण शुक्ला, योगेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed