{"_id":"5703d4414f1c1b622ec810d2","slug":"late-night-unannounced-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात अघोषित बिजली कटौती से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात अघोषित बिजली कटौती से लोग रहे बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का मौसम आते ही बिजली के नखरे शुरू हो गए हैं। सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे शहर की बिजली आपूर्ति एकाएक बाधित हो गई जो करीब डेढ़ घंटे बाद चालू हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अप्रैल माह चल रहा है और गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। एक तो अटपटे बिजली शेड्यूल से पहले ही शहरवासी परेशान है, ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने उनका जीना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे शहर की बिजली गायब हो गई। इस दौरान लोगाें की नींद हराम हो गई। काफी देर तक बिजली का इंतजार करने के बाद लोगों ने कटौती के बारे में जानकारी की। लेकिन बिजलीघर में फोन खनखनाते रहे।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी नगर देवेंद्र सिंह का कहना है कि कंट्रोल के आदेश पर यह कटौती की गई। लोकल स्तर से कोई कटौती नहीं की गई।