{"_id":"5942a38c4f1c1b661a8b48e0","slug":"land-of-pasture-to-be-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह की भूमि को कराया कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह की भूमि को कराया कब्जामुक्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
चारागाह की भूमि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के अभियान में बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने मलकपुर गांव में चारागाह व खोड़ा जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
एडीएम रजनीश राय ने बताया कि मलकपुर गांव में चारागाह व खोड़ा की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया हुआ था। तहसील प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से जमीन को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस व प्रशासन को हल्के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा दिया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि शुक्रवार से एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स तेजी से कार्य करेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कब्जाधारी खुद अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कब्जा हटाए जाने पर अतिक्रमणकारी से खर्चा भी वसूला जाएगा।