फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Land for bus stand outside the city not found in six months

Hapur News: छह महीने में नहीं मिली शहर के बाहर बस अड्डे की जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Land for bus stand outside the city not found in six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बसों का संचालन सुधारने और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाएं देने के लिए शहर के बीचों बीच बना रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर शिफ्ट कर हाईटेक बनाया जाना है। पिछले छह माह से हाईवे किनारे एस एकड़ भूमि की तलाश के लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा पत्राचार भी किया जा रहा है। लेकिन भूमि न मिलने के कारण बस अड्डे का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

हापुड़ में मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डा, डिपो और वर्कशाप एक साथ हैं और यह तीनों ही शहर के बीच में हैं। यहां से लखनऊ, बरेली, दिल्ली, हल्द्वानी, नोएडा सहित विभिन्न मार्गों के लिए 112 बसों का संचालन होता है। इससे बस अड्डा के आसपास और शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे में पीछे की तरफ वर्कशाप भी बनी है, जहां दर्जनभर बसें हमेशा खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन


बस अड्डा शहर से बाहर बनाने के लिए रोडवेज विभाग मुख्यालय के अधिकारियों ने एआरएम को जमीन की तलाश करने के लिए छह माह पूर्व सेटेलाइट बस अड्डा बनाने के लिए दस एकड़ भूमि जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए। हाईटेक बस अडड़े में एसी वेटिंग हाल, निशुल्क ठंडा पेयजल, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, मार्डन टायलेट, एटीएम, लगेज चेकिंग स्कैनर आटोमैटिक एनाउसमेंट और बस प्लेटफार्म के साथ एसी मार्डन टर्मिनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ पूरा बस अड्डा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एआरएम संदीप कुमार नायक ने जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा को पत्राचार कर बुलंहदशर रोड, ततारपुर बाईपास, निजामपुर बाईपास पर हाईवे किनारे भूमि पलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। अब फिर से रोडवेज अधिकारियों ने एआरएम को राज्य सडक़ परिवहन निगम के बस अड्डा निर्माण के लिए दस एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


एआरएम संदीप कुमार नायक का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्राचार किया जा चुका है। जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी तो प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed