{"_id":"6830a2c031a01c4d5b06bb15","slug":"lakhan-murder-case-three-murder-accused-appear-in-court-amid-tight-security-hapur-news-c-135-1-hpr1002-124827-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखन हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच तीन हत्यारोपियों की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखन हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच तीन हत्यारोपियों की पेशी
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के बाहर मुख्य गेट के सामने 16 अगस्त 2022 को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखन की हत्या करने वाले तीन नामजद हत्यारोपी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान कचहरी के बाहर व अंदर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी।
16 अगस्त 2022 की सुबह कचहरी के बाहर मुख्य गेट के सामने ही पेशी पर आए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखन की तीन आरोपियों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हथियारबंद बदमाश पहले से ही मुख्य गेट के सामने घात लगाए हुए बैठे थे। हमले में लखन को छह व हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को एक गोली लगी थी। शुक्रवार को आरोपी सचिन, मनीष व अमित को पुलिस ने जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम विपिन कुमार के न्यायालय में पेश किया था। सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ कचहरी में मौजूद रहे थे। पेशी के दौरान न्यायालय में वादी व प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील व साक्ष्य पेश किए। अब न्यायालय द्वारा अगली तारीख पर सुनवाई होगी।