{"_id":"65466c89e566c8dd0f0ef397","slug":"lady-flie-report-in-thana-against-hisband-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4569-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गर्भवती को पीटा, 1.30 लाख रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गर्भवती को पीटा, 1.30 लाख रुपये लेकर हुआ फरार
Sat, 04 Nov 2023 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा और उसके 1.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके अलावा पांच लाख रुपये दहेज न देने पर उत्पीडऩ किया। मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाने में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मोहल्ला रफीक नगर निवासी फरहीन ने बताया कि कुछ समय पहले उसका निकाह दिल्ली के उत्तम नगर सोम बाजार निवासी दिलशाद से हुआ था। ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। परेशान होकर पुत्री ने महिला थाने में शिकायत की थी। महिला थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। जहां आरोपियों अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने लगे। इसके बाद पति उसे मजीदपुरा स्थित एक किराए के मकान में लेकर रहने लगा। जहां वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि एक सप्ताह पहले पति ने उसे गर्भावस्था में पीटा और उससे 1.30 लाख रुपये लेकर घर से फरार हो गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला थाने में आरोपित पक्ष के दिलशाद, रिजवान, रुकसाना, मुस्कान, मुसर्रत और गुल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।