{"_id":"686959bd07f7811dfa0b402a","slug":"ladies-and-kid-kidnap-hapur-news-c-306-1-gha1001-115913-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार सवार लोगों ने महिला का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार सवार लोगों ने महिला का किया अपहरण
Sat, 05 Jul 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मायके मे आई महिला और उसके एक साल बेटे का कार सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं है।
गांव निवासी महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह मायके में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए आई थी। कार्यक्रम के दौरान वह एक साल के बेटे को लेकर सामान लेने के लिए गई थी। वहां कार सवार चार लोगों ने उसका और उसके बेटे का अपहरण कर लिया। उसके बाद उसे गाजियाबाद के मकान में लेकर पहुंच गए। जहां उसको बंधक बनाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उसको चेन्नई लेकर चले गए। वहां आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह अपने भाइयों को फोन कर मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।