फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kotla people make jam against tower

कोटला के लोगों ने लगाया जाम, हंगामा

Sun, 10 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 10 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
kotla people make jam against tower
नगर के कोटला मोहल्ले में आबादी के बीच लगे अवैध मोबाइल टावर हटवाने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार को जाम लगाकर हंगामा किया। जाम से दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद लोगों ने खुद ही जाम खोल दिया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टावर को नहीं हटाया गया तो वह एनएच-24 पर भी जाम लगाएंगे।

कोटला मोहल्ले में एक निजी मोबाइल कंपनी ने रातोंरात मोबाइल टावर आबादी के बीच खड़ा कर दिया। लोगों ने विरोध करते हुए टावर को हटवाने का आंदोलन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 1:50 बजे मोहल्ले के लोग अपने-अपने घर के बाहर आए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि मोबाइल कंपनी ने अवैध रूप से टावर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत शामिल है। टावर से निकलने वाली रेज से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। करीब 15 मिनट हंगामा करने और जाम लगाने के बाद लोगों ने खुद ही जाम खोल दिया।


जाम में पुलिस भी फंसी रही। जाम लगाने वालों में नूरमोहम्मद, मान, अफाक, नूरू कुरैशी, नसीम, शहजाद, मेहरबान, मोहम्मद वकील, नवाब वकील, शकील नेता, जमील, ताहिर, रियाजुद्दीज, हारून, आस मोहम्मद, मोबिन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed