{"_id":"65a961a2d140a16f340166ac","slug":"kori-community-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6935-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जाति प्रमाण पत्र न बनने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जाति प्रमाण पत्र न बनने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Thu, 18 Jan 2024 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जाति प्रमाण पत्र न बनने पर आक्रोशित कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने भी मामले में समाधान का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में दिनेश कोरी ने बताया कि जिले का समस्त कोरी समाज, कोरी जाति के जाति प्रमाण पत्र न बनाए जाने पर अत्यंत दुखी व परेशान है। हर संभव प्रयास करने व आवेदनों के साथ सभी साक्ष्य लगाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा गांव में जाति तस्दीक की जाती है, जहां वह अपनी रिपोर्ट में लिखते हैं कि गांव में हिंदू जुलाहा के नाम से जाना व पुकारा जाता है तो इन्हें कोरी जाति का जाति प्रमाण पत्र कैसे निर्गत किया जाए। यह रिपोर्ट लिखकर उनके आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। सभासद मुकेश कोरी ने बताया कि समाज के अथक प्रयास करने के बाद भी बार-बार निराशा का ही सामना करना पड़ रहा है। जाति प्रमाण पत्र न बनने से नवजात का भी भविष्य खराब हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में चरन सिंह कोरी, कुंवरपाल कोरी, राजेंद्र कोरी, योगेंद्र कोरी, रवि कोरी, यश कोरी, अभिलाष कोरी, गौरव कोरी, बिजेंद्र कोरी, बादल कोरी, राजवीर कोरी, आकाश कोरी, सुरेश चंद कोरी सहित अन्य लोग शामिल रहेे।