{"_id":"585d4fb54f1c1bfd65e39243","slug":"kitur-route-buses-after-6-30-pm-will-not","type":"story","status":"publish","title_hn":" शाम 6.30 बजे के बाद किठौर रूट पर नहीं मिलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम 6.30 बजे के बाद किठौर रूट पर नहीं मिलेंगी बसें
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब शाम 6.30 बजे तक ही बस मिल सकेंगी। बढ़ती ठंड और यात्रियों की घटती संख्या पर निगम अफसरों ने बसों का संचालन डेढ़ घंटा पहले रोकने का निर्णय लिया है। किठौर से भी अंतिम बस शाम साढ़े 6 बजे हापुड़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
मोदीनगर रूट पर रात 8 बजे तक बसों का संचालन होगा। नया रूट प्लान शुक्रवार से लागू हो गया है। अभी तक किठौर मार्ग पर रात 8 बजे तक बसों का संचालन होता था। जिसमें चार बसें हापुड़ डिपो व 4 बसें गढ़ डिपो की दौड़ती थी। सर्दी बढ़ने से यात्रियों की संख्या अचानक कम होने लगी है।
विज्ञापन
स्टैंड से चलने वाली अंतिम दो बसों में मानक से भी कम सवारियां रह जाती हैं। जिससे निगम को रोजाना हजारों रुपये का नुकसान हो रहा था। इसके चलते हापुड़ डिपो के एआरएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
राजस्व हानि को से बचने के लिए आरएम ने डिपो अफसरों को किठौर रूट पर बसों का संचालन डेढ़ घंटा पहले रोक देने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि अब हापुड़ स्टैंड से अंतिम बस शाम 6.30 बजे तक मिलेगी। किठौर से भी अंतिम बस 6.30 बजे तक ही मिल सकेगी। हालांकि मोदीनगर रूट पर रात 8 बजे तक बसों का संचालन जारी रहेगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि आरएम के निर्देश पर किठौर रूट पर बसों का संचालन डेढ़ घंटे पहले रोक दिया जायेगा। मोदीनगर रूट पर रात 8 बजे तक बस मिल सकेंगी। नया रूट प्लान शुक्रवार से लागू हो गया है।