फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kishan mahapanchayat on monday

Hapur News: सोमवार को कलक्ट्रेट पर होगी महापंचायत

Sat, 07 Sep 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 07 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
kishan mahapanchayat on monday
हापुड़। पिछले कई दिन से कलक्ट्रेट पर जारी भाकियू टिकैत का धरना शनिवार को खराब मौसम के दौरान भी जारी रहा। शनिवार को किसानों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका। ऐसे में आंदोलन को निर्णायक स्थिति पर लाने के लिए संगठन ने सोमवार को महापंचायत की घोषणा की है।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने कहा कि कई दिन से जारी धरने के बावजूद अधिकारी किसानों का गन्ना भुगतान दिलाने के लिए ठोस आश्वासन देने की स्थिति में नहीं है। परेशान किसान गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण कर्ज लेकर अपने जरूरी कार्यों को करने को मजबूर हो रहे हैं। हालत यह हो गई है कि किसान अपने बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि किसानों के गन्ने का मिलों द्वारा 14 दिनों के अंदर गन्ने का पूर्ण भुगतान हो जाना चाहिए। आगे की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को धरना स्थल पर महापंचायत बुलाई गई हैं। प्रदेश सचिव उदयवीर मुखिया ने कहा कि सरकार ने नलकूपों की बिजली बिल मुफ्त करने की घोषणा कर रखी है, लेकिन इसमें इतनी शर्त जोड़ दी गई है कि किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। इस दौरान मंडल सचिव यशवीर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष ललित चौधरी, राकेश प्रधान, आकाश चौधरी, देवांश चौधरी, हरप्रीत निर्वाण, सुमित राजपूत, विकास चौधरी, अभिषेक चौधरी, हर्ष, अनुभव, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed