{"_id":"650c727f476c947b7b0e7cd7","slug":"kirana-vyapari-murder-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3191-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर किराना व्यापारी की हत्या, बंधे हुए मिले हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर किराना व्यापारी की हत्या, बंधे हुए मिले हाथ-पैर
Thu, 21 Sep 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी गली नंबर 10 निवासी टैंट व किराना व्यापारी मुकेश कर्दम का शव उसी के घर में खून से लथपथ हालत में मिला। शव के हाथ पैर बंधे थे और सिर व शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। मृतक पिछले तीन दिन से घर पर अकेला रह रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
व्यापारी मुकेश कर्दम लज्जापुरी में पत्नी कृष्णा, पुत्र आर्यन, शिविक और पुत्री दिव्या के साथ रहता था। टैंट के काम के अलावा उसकी घर के सामने ही किराना की दुकान भी है। परिजनों ने बताया कि 18 सितंबर को मुकेश पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गया था। पत्नी व बच्चों को ससुराल छोड़कर वह घर लौट आया था। 19 सितंबर की रात तक पत्नी ने मुकेश से बातचीत की थी। इसके बाद उसने फोन रिसीव नहीं किया। किसी अनहोनी की आशंका में बृहस्पतिवार सुबह पत्नी बच्चों के साथ वापस लौटी तो देखा घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। जबकि अंदर से दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही पत्नी दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो मंजर देखकर उसकी चीख निकल गई, मुकेश का लहूलुहान शव फर्श पर पड़ा था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पत्नी कृष्णा बेहोश हो गई। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, सीओ सिटी स्तुति सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पहुंचे और मौके की जांच की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। जमीन के विवाद की आशंका को देखते हुए मृतक के दो भाइयों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा एसओजी व सर्विलांस की टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
हत्या के दौरान मुकेश को दी गई यातनाएं
पुलिस ने मौके पर बारीकी से जांच की। जिसने मंजर देखा हर कोई दहल गया। हत्या को अंजाम देने वालों की संख्या ती से चार या अधिक रही होगी। शव के पास ही रोटी सेंकने का तवा व कागज काटने का कटर पड़ा था। फर्श के अलावा आसपास की दीवारों और सीढि़यों पर भी खून के निशान थे। मौके पर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि हत्या के दौरान उसे खूब यातनाएं दी गईं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी छत के रास्ते यहां पहुंचे, छत का दरवाजा खुला हुआ था। जबकि मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गए।
तीन दिन से बंद थी दुकान, पड़ोसियों ने नहीं दिया ध्यान
आशंका है कि घटना 19 सितंबर की रात की है। 20 सितंबर से दुकान नहीं खुली और न ही मुकेश को किसी ने देखा। दुकान और घर बंद होने के बावजूद किसी पड़ोसी ने अंदर जाकर नहीं देखा। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। तीनों बच्चे घटना को देखकर सहमे हुए थे।