{"_id":"64da5ac4d0f6eb90fa00c5de","slug":"kidnapers-arresting-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2056-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने पर चौकी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने पर चौकी का किया घेराव
Mon, 14 Aug 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जट्ट से दुकानदार का अपहरण कर पिटाई करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर सोमवार को परिजनों ने कुचेसर रोड चौपला चौकी का घेराव कर धरना- प्रदर्शन किया। मामला एसपी कार्यालय तक पहुंचा तब दोपहर में जाकर एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
शाहपुर जट्ट निवासी नीतू ने बताया कि उसके पति अरूण गांव में ही दुकान करते हैं। रविवार को गांव के रहने वाले रविंद्र पुत्र करन, रिंकू पुऋ चंद्रपाल, अजयपाल पुत्र चंद्रपाल, आशीष पुत्र गोपाल, ज्ञानी पुत्र रतन सिंह ने दुकान में घुसकर अरुण की लोहे की रॉड और लाठी डंडे से पिटाई की। अधमरी हालत में घायल को हापुड़ से मेरठ रेफर कर दिया था। रविवार रात में ही इस मामले में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। लेकिन पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा। आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से गुस्साए परिजन सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचेसर रोड चौपला स्थित पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। जिस पर चौकी इंचार्ज ने पांच दिन का समय मांग लिया, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल इसलिए भी उठता है कि वारदात के बाद आरोपी गांव में घूमते देखे गए, हंगामा करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दी।
करीब तीन घंटे तक लोग धरने पर ही डटे रहे, मामला एसपी कार्यालय तक पहुंचा तो पुलिस टीम हरकत में आई। एक आरोपी को आनन फानन में पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने 24 घंटे के अंदर नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में प्रकाशो देवी, सीमा, रीना, राजो, मुकेश, नामकोर, सुरेश, अनीता, सुदेश, मीना, कृष्णा, बबीता, सुनील, मूलचंद, रवि करण, महेश, अवनीत, श्रीनिवास, तेजवीर, संदीप, हरवीर, विकास, राहुल, प्रिंस रहे।
विज्ञापन
--
कोट -
इस मामले में सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। टीमों का गठन कर दिया गया है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -शीलेष कुमार यादव, देहात थाना, प्रभारी।