{"_id":"66fadf682a3a69846b049c74","slug":"kidnaper-leave-chid-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115453-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस को देख अपहरणकर्ता मासूम को छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस को देख अपहरणकर्ता मासूम को छोड़कर फरार
Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र क गांव पिपलैड़ा में बाइक सवार दो बदमाश दो वर्षीय मासूम का अपहरण कर ले जा रहे थे। पुलिस को आता देख आरोपी मासूम व बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
गांव निवासी सोनू ने बताया कि 28 सितंबर की शाम लगभग छह बजे बाइक सवार दो बदमाश उसके घर के दरवाजे के पास आए। इस दौरान उसकी पत्नी सोनी से उसके दो वर्षीय पुत्र ईशान को छीनकर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसकी पत्नी की पिटाई भी की। उसने व ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश दूर जा निकले। गांव स्थित ईदगाह के पास दूसरी ओर से बाइक पर आ रहे दो पुलिसकर्मियों को देख बदमाश उसके पुत्र व बाइक को छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने एक बदमाश सलमान को पहचान लिया था। दस दिन पहले आरोपी सलमान शाम पांच बजे उसके घर के आसपास फोन पर बात कर किसी महिला को उसके बच्चे को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था। उसकी यह बातें उसकी पत्नी ने सुनी थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।