फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kidnap of mini truck driver

Hapur News: रोडरेज के बाद मिनी ट्रक चालक का किया अपहरण

Sat, 10 Feb 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 Feb 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
kidnap of mini truck driver
गढ़मुक्तेश्वर। गाजियाबाद से काशीपुर खिलौने लेकर जा रहे मिनी ट्रक से साइड लगने पर कार सवार चालक का अपहरण कर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने मिनी ट्रक में रखे दस्तावेज समेत अन्य सामान भी निकाल लिया। मामले की जानकारी के बाद मिनी ट्रक मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के पटेल नगर निवासी गजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसके मिनी ट्रक पर पड़ोस में ही रहने वाला श्याम सिंह चालक है। शुक्रवार की देर शाम चालक मिनी ट्रक में साहिबाबाद से खिलौने लादकर उत्तराखंड के काशीपुर के लिए जा रहा था। जब शनिवार सुबह दस बजे तक गाड़ी बताए गए स्थान पर नहीं पहुंची, तो ट्रांसपोर्टर का फोन उसके पास आया। जिसके बाद उसे चिंता हुई। तलाश करते हुए वह गढ़ कोतवाली के गांव सरूरपुर तक पहुंच गया। जहां मिनी ट्रक एक चाय की दुकान के पास खड़ा मिला। जिसमें से बैटरी, टूल बॉक्स समेत दस्तावेज गायब मिले, जबकि चालक का भी पता नहीं चल सका। उसने श्याम सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया, तो बताया कि गांव सरूरपुर के निकट रात करीब डेढ़ बजे गाड़ी की साइड एक कार से लग गई। जिस पर कार मालिक ने गाड़ी को रोककर उसकी पिटाई की और आठ हजार की नकदी भी छीन ली। जिसके बाद चालक उसका अपहरण कर कार में डालकर नजीबाबाद लेकर आ गए। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी ट्रक से साइड लगने को लेकर विवाद हो गया था। कार सवार चालक को अपने साथ ले गए हैं। तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed