{"_id":"65048fdaaaf3497a4e001473","slug":"kidnap-of-a-child-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3014-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मासूम के अपहरण का प्रयास, परिजनों ने आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मासूम के अपहरण का प्रयास, परिजनों ने आरोपी दबोचा
Fri, 15 Sep 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में गांव के ही एक युवक ने तीन वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। आरोपी बच्चे को जंगल लेकर पहुंच गया, लेकिन सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे दबोच लिया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उन्होंने महिला की पिटाई कर दी।
गांव निवासी किरनपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसे गांव के ही कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव का ही एक युवक उसके तीन वर्षीय बेटे देव को लेकर जंगल की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ जंगल पहुंचा तो आरोपी को बच्चे के साथ दबोच लिया। आरोपी बहाना बनाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्चे की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने महिला को पीटकर घर से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।