फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kashi Vishwanath Express pantry car inspection.

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण

Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express pantry car inspection.
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर रेलवे द्वारा चलाए जा रहे रेल हमसफर सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान रेल यात्रियों को मिलने वाले खाने के बारे में जानकारी की। यात्रियों के खाने में गुणवत्ता सुधार के सुझाव भी मांगे गए। रेल हमसफर सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को रेलवे अफसरों ने सत्कार दिवस मनाया।
विज्ञापन


इसमें दोपहर के समय नई दिल्ली से वाराणसी की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पैंट्री कार में यात्रियों को मिलने वाले खानपान की गुणवत्ता की जांच की। हालांकि इस निरीक्षण में अधिकारियों को कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अफसरों ने इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से वार्ता की और उनसे पैंट्री कार के खानपान की गुणवत्ता सुधारने के लिए सुझाव मांगे।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम किये जाने हैं, जिसमें यात्रियों के सुझाव रेलवे के लिए काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed