{"_id":"6888ffb507c6f708d5077766","slug":"kashi-vishvanath-express-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128018-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अगस्त में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अगस्त में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर रेलवे के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले माह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन एक माह तक बदले मार्ग से होगा और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं हो सकेगा। इसके चलते अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर यातायात व पावर ब्लॉक के कारण रेलवे ने अनेक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है, इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी शामिल है। एक अगस्त से दो सितंबर तक नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आलमनगर से लखनऊ चारबाग के रास्ते उतरेटिया जंक्शन के स्थान पर आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते होते हुए उतरेटिया जंक्शन पहुंचेगी। इन दिनों लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं हो सकेगा। ट्रेन को आलमनगर व उतरेटिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह का कहना है कि लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउंडेशन के निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। प्रयास रहेगा कि अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।