फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Kanvdia delay buses raging

बसों की देरी पर भड़के कांवड़िए, हंगामा

Sun, 19 Feb 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 19 Feb 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Kanvdia delay buses raging
बसों की देरी पर भड़के कांवड़िए - फोटो : amar ujala

सरकारी कर्मचारियों को लेकर चुनाव ड्यूटी में गईं रोडवेज बसों के वापस नहीं लौटने पर सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, रविवार को महाशिवरात्रि के लिए कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्त हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


काफी देर तक बस नहीं आने के चलते उन्होंने डिपो में जमकर हंगामा किया। गुस्साए शिवभक्तों ने बसों का संचालन ठीक नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।

बता दें कि, 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है, इसके लिए हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को गढ़ समेत क्षेत्र के गांव झड़ीना, बड़का नंगला से कई जत्थे हरिद्वार को रवाना होने के लिए गढ़-चौपला के रोडवेज डिपो पर पहुंचे।
विज्ञापन


कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें हरिद्वार के लिए बस नहीं मिल पाई, जिससे शिवभक्तों के सब्र का बांध टूट गया। शिवभक्तों ने हंगामा करते हुए रोडवेज निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवभक्तों का आरोप है कि रोडवेज निगम ने इस बार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बसों की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई है, जिससे शिवभक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं, एआरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि चुनावी ड्यूटी में बस जाने से सामान्य रूटों पर भी बस संचालन प्रभावित हो रहा है, फिर भी कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बस चलवाने के साथ ही बसों के चक्कर भी बढ़वाए जा रहे हैं।

इस दौरान अतुल त्यागी, राकेश कुमार, राहुल त्यागी, मोहित ठाकुर, कृष्णा, बिरजू, राजेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed