{"_id":"6596f0252414d9a6ab09dec9","slug":"kanika-stood-first-in-the-senior-category-of-slogan-competition-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1767-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्लोगन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कनिका रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्लोगन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कनिका रहीं अव्वल
विज्ञापन
प्रतियोगिता के बाद एक साथ खड़े विद्यार्थी और शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। आरआर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय निबंध, लेखन, पोस्टर, रंगोली, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर में कराई गई। स्लोगन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कनिका ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह ने बताया कि स्लोगन में सीनियर वर्ग में कनिका ने पहला, डोनी ने दूसरा, और कहकशां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में सोमन ने पहला, पोस्टर प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम, रमा ने द्वितीय और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान, पेंटिंग में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान पायल को प्राप्त हुआ।
नोडल अधिकारी डॉ.शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मतदान करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और महत्व समझाएं। विशेष अतिथि अमृत सिंह चौहान ने कहा कि यह बहुत जरूरी है की हम मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार देश को दें। इस मौके पर डॉ.रेनू, डॉ.श्वेता गुप्ता, राकेश शर्मा, धीर सिंह, महेश चंद्रा, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।