फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jyeshtha Ganga Dussehra mela 2026 commenced devotees started arriving

Ganga Dussehra 2026: ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का हुआ शुभारंभ, कल स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू

Sun, 24 May 2026 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 May 2026 06:58 PM IST
सार

गंगानगरी में पालिका स्तर से दोहरी बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा जैटी बैरिकेडिंग को भी दुरूस्त करा दिया गया है। इसके अलावा गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Jyeshtha Ganga Dussehra mela 2026 commenced devotees started arriving
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का रविवार को विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगरी में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का रविवार को विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ। जनपद अमरोहा के जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, पूठ और लठीरा के तट पर भी मेला आरंभ हो चुका है। सोमवार को होने वाले स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


ललित तंवर, राकेश कुमार बजरंगी समेत अन्य लोगों ने पंडित अमन पांडे द्वारा कराए गए विधिवत् मंत्रोच्चारण के बीच सर्वप्रथम मां गंगा का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसके उपरांत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। सभी ने मां गंगा से मेला सकुशल संपन्न कराने की मन्नत मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने मेला समिति के  सदस्यों के साथ वार्ता करते हुए मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। राकेश बजरंगी ने गंगा में बैरिकेडिंग, तट समेत बाजारों व मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा पालिका उप कार्यालय के पास बने अस्थाई अस्पताल, खोया-पाया कैंप, रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सौरभ शर्मा, मांगेलाल, तारा केवट, मनीष सागर, योगेंद्र तंवर, रामपाल, बॉबी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

गंगा में कराई गई दोहरी बैरिकेडिंग, लगे चेतावनी बोर्ड
गंगानगरी में पालिका स्तर से दोहरी बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा जैटी बैरिकेडिंग को भी दुरूस्त करा दिया गया है। इसके अलावा गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस और पालिका स्तर से लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed